फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहन दशहरा मेला 8 अक्तूबर से, बाजार से नहीं गुजरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव 8 से 11 अक्तूबर तक चलेगा। मेले की तैयारियों को लेकर वीरवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपमंडलाधिकारी नरेंद्र चौहान ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से मेले की सफलता के लिए योगदान देने की अपील की। मां भीमाकाली न्यास के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि 8 से 11 अक्तूबर तक चार दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। तैयारियों की लेकर पहली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने मेले के दौरान बिजली, पानी और सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले व्यापारियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। मेले के दौरान सराहन बाजार में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मेले में शिरकत करने के लिए 13 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। मेले के दौरान दो सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। इसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले में आने वाले व्यापारियों को 6 अक्तूबर को प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। दूसरी बैठक में कलाकारों के चयन और मेले में शिरकत करने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि पर निर्णय लिए जाएंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार पीएल नेगी, सराहन पंचायत उप प्रधान गीतादत्त शर्मा सहित विभागों अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें