फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छोटा कंबा में 12 साल बाद गांव की सुख-समृद्धि के लिए देवता साहिब ने निकाला फेर

विज्ञापन
विज्ञापन
फेर पर्व पर आयोजित मेले में देर रात तक चला नाटियों का दौर
विज्ञापन


हजारों लोग बने साक्षी, देवता और माता का लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के छोटा कंबा में 12 साल बाद फेर पर्व मनाया गया। फेर पर्व पर आयोजित मेले में पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर ग्रामीणों ने नाटी डाली और अपनी संस्कृति को संजोने का संदेश दिया। गरशू के आराध्य देवता साहिब कुलदेव नारायण जी लाव-लश्कर के साथ बुधवार को छोटा कंबा की ईष्ट देवी नागिन माता मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जाइयों और ग्रामीणों ने देवता साहिब का गर्मजोशी से स्वागत किया। वीरवार को नवनिर्मित मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। शुक्रवार को मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सुबह 11:00 बजे मंदिर परिसर से देवता साहिब और माता नागिन गांव के चारों ओर फेर निकालने निकले। जगह-जगह गांव के चारों ओर इस दौरान पूजा-अर्चना की गई। शाम 5:30 बजे तक फेर कार्यक्रम चला। छोटा कंबा गांव के चारों ओर सुख-समृद्धि और शांति के लिए फेर निकाला गया। उसके बाद माता नागिन मंदिर लाव-लश्कर के साथ वापस पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नौरी वेशभूषा में सजधज कर नाटी डाली। देर रात तक वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोग खूब थिरके। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने देवलुओं संग नाटियों का दौर चलाया। छोटा कंबा पंचायत प्रधान स्नेह लता नेगी और उपप्रधान जसमन नेगी ने कहा कि 12 वर्ष के बाद मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में हजारों लोगों ने शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए फेर पर्व का आयोजन किया गया। देर रात तक पारंपरिक वेषभूषा में सजधज कर नाटियों का दौर चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें