फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फाग मेले में हर देवता के साथ होगी सुरक्षा कर्मचारी की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय फाग मेले को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, छह मार्च तक एनएच से हटाए जाएंगे सभी वाहन
विज्ञापन

14 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी मेले की हर गतिविधि पर नजर, नगर परिषद को दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के पद्म पैलेस में चार दिन तक सजने वाले देव आस्था के प्रतीक इस मेले को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। इसके तहत मेले की शोभा बढ़ाने वाले जिला शिमला और कुल्लू के देवी-देवताओं के साथ सुरक्षा कर्मी तैनात करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत मेले में पहुंचने वाले हर देवता के साथ एक-एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है। मेेले में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। 9 से 12 मार्च तक रामपुर में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय फाग मेले में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, नगर परिषद, क्षेत्रीय परिवहन और निगम प्रबंधन ने प्लान तैयार किया है। इसके तहत मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत 14 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए नगर परिषद को छह मार्च तक सभी कैमरे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पद्म छात्र स्कूल से लेकर पुराने बस अड्डे तक सड़क के किनारे पार्क सभी वाहनों को छह मार्च से पहले हटाना होगा। इस क्षेत्र में मेले के दौरान स्टॉल सजाए जाते हैं। फाग मेले में इस बार पहली मर्तबा बुशैहर कार्निवाल का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्निवाल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसको लेकर भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कार्निवाल आयोजन कमेटी ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिगत दो दर्जन सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने की मांग की है।
इनसेट
नये बस अड्डे से पाटबंगला मैदान तक वनवे होगी बड़े वाहनों की आवाजाही
मेले के दौरान किन्नौर से रामपुर आने वाली बसों को परिवहन निगम की वर्कशॉप से नये बस अड्डे के लिए भेजा जाएगा। वहीं नये बस अड्डे से पाटबंगला मैदान तक बड़े वाहनों की आवाजाही एक तरफा होगी। शिमला की ओर से आने वाली बसों और बड़े वाहनों को गौरा चौक से होकर आगे जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इस वर्ष जिलास्तरीय फाग मेले में आने वाले सभी देवताओं के साथ एक-एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की जाएगी। नगर परिषद को छह मार्च तक सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। छह मार्च से पूर्व शहर में एनएच पर पार्क सभी वाहनों को हटाया जाएगा।
सुरेंद्र मोहन, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें