फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला में 250 मरीजों की आंखें जांची, 190 मरीजों को वितरित किए चश्मे

विज्ञापन
सांगला में आयोजित नेत्रजांच शिविर में मौजूद ग्रामीण और स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: स्वास्थ्य
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांगला कला केंद्र में शुक्रवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा। विजन स्प्रिंग फाउंडेशन संस्था अमेरिका और रेड बेस ने शिविर लगाया। शिविर में सांगला वैली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज पहुंचे। शिविर में 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई और 190 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.रविंद्र कुमार ने कहा कि अब तक किन्नौर सहित समूचे हिमाचल में पांच हजार मरीजों की आंखों की जांच की गई। तीन हजार के करीब निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में डॉ. अंशु तनेजा, डॉ. मयंक, डाॅ. जफर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. विशाल, डॉ. सत्येंद्र, डाॅ. जितेंद्र, संयोजक अजय, कुलदीप, अर्जुन, नवदीप, देव सांकी नेगी, प्रदीप नेगी, भूपेश नेगी, किशोरी नेगी और लोकेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें