फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में जांचीं 800 मरीजों की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। रोटरी क्लब ठियोग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन सिविल अस्पताल परिसर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में अब तक 800 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। रोटरी क्लब के प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा कि यह छठा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर है। इससे पहले यह शिविर सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ओर से 18 साल से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविर के तीसरे दिन रविवार को नेत्र ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें