ठियोग अस्पताल में आयोजित नेत्र जांच शिविर के दौरान मौजूद लोग। संवाद
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिविल अस्पताल ठियोग में रोटरी क्लब ठियोग और इनर व्हील ने एक दिवसीय गुलूकोमा काला मोतिया जांच शिविर लगाया। शिविर में डॉ. पवन शर्मा, डॉ. चंद्रेश नेगी और रमेश वर्मा ने सेवाएं दीं। शिविर में 80 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच में सफेद मोतिया और काला मोतिया से प्रभावित 12 मरीज पाए गए। निरीक्षण के बाद क्लब की ओर से मुफ्त उचित दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। - संवाद