फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में नेत्र जांच शिविर 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
1 मार्च को होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन, मरीजों को देंगे निशुल्क दवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के ठाकुर श्री सत्यनारायण (कपूरिया) मंदिर न्यास की ओर से रामपुर में निशुल्क नेत्र जांच और उपचार शिविर 28 फरवरी को लगाया जाएगा। शिविर में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नेत्र जांच की जाएगी। रोटरी आइज फाउंडेशन अस्पताल मरांडा पालमपुर से डॉक्टरों की टीम नेत्र रोगियों की जांच और उपचार करेगी। मंदिर न्यास के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में विहिप की ओर से संचालित ठाकुर सत्यनारायण (कपूरिया) मंदिर न्यास धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों को लेकर एक अग्रणी संगठन की भूमिका निभा रहा है। न्यास के आयोजन वर्षभर चलते रहते हैं और आंखों का निशुल्क शिविर मंदिर न्यास के प्रमुख सेवा कार्यों में से एक है, जिसका निरंतर आयोजन पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। अब तक हजारों लोग इस शिविर का लाभ उठा चुके हैं। इस वर्ष 12वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर 28 फरवरी को लगाया जा रहा है। इसमें रोटरी आइज फाउंडेशन अस्पताल मरांडा पालमपुर के डॉ. रोहित और उनकी टीम को आमंत्रित किया गया है। 1 मार्च को चिह्नित जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे और उन्हें मंदिर परिसर में ही दाखिल रखा जाएगा। इस दौरान उनके रहने और खाने की व्यवस्था मंदिर न्यास की ओर से की जाएगी। 2 मार्च को पुन: जांच के बाद मरीजों को छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें