फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में पटाखों की बिक्री के लिए अब 6 से 8 नवंबर तक अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल में पटाखों की अस्थायी बिक्री की अवधि बढ़ा दी गई है। एसडीएम की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब क्षेत्र में 6 से 8 नवंबर तक पटाखों के स्टॉल लगाए जा सकेंगे। इससे पहले बिक्री के लिए 7 और 8 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत प्रशासन ने 2 नवंबर को जारी आदेशों में यह संशोधन किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेने के बाद ही निर्धारित स्थलों पर पटाखों की दुकानें लगाई जा सकेंगी। संशोधित आदेशों में पूर्व में निर्धारित अन्य सभी शर्तें यथावत रखी गई हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें