फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कॅरियर विकास के लिए एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी दी

विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में हुआ एक दिवसीय कॅरियर उन्मुख कार्यशाला में उप​स्थित विद्यार्थी। संवाद 
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर के अंग्रेजी विभाग ने मंगलवार को एक दिवसीय कॅरिअर उन्मुख कार्यशाला लगाई। मुख्य वक्ता के रूप में सीमा काॅलेज के बीसीए विभाग के प्राध्यापक संदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यशाला का आयोजन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका रैना के नेतृत्व में किया गया। इसमें अंग्रेजी विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रभावी बायोडाटा तैयार करने और कॅरिअर विकास के लिए एआई टूल्स के उपयोग के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को व्यावसायिक विकास के लिए एआई के साथ सहनिर्माण की प्रक्रिया, प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) तैयार करने की तकनीक, शैक्षणिक कौशल के विकास के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने विद्यार्थियों और समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें