कोटखाई
(रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और एंटी रैगिंग समिति ने एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली। एंटी रैगिंग समिति के संयोजक डॉ. जोगिंद्र सिंह दुल्टा ने रैगिंग के कारण मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी। डॉ. दुल्टा ने विद्यार्थियों से रैगिंग की किसी भी घटना की सूचना तुरंत महाविद्यालय प्रशासन या एंटी रैगिंग समिति को देने का आग्रह किया।