फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
विज्ञापन

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें कॅरिअर काउंसिलिंग सेल के संयोजक विनोद गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। विनोद गुप्ता ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नशे की रोकथाम और इससे बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आरंभ में राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य दीक्षित प्रकाश ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा मंतान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें