रामपुर बुशहर। आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में अग्निशमन विभाग के अधिकारी कृष्ण नेगी की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के कर्मियों और लोगों को आग की घटना के दौरान बचाव के तरीके बताए गए। विभाग के जवानों ने मौके पर मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के तरीके सिखाए। संवाद