फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्कूली बसों में मिले एक्सपायर फायर सिलिंडर, जीपीएस भी नहीं कर रहा था काम

विज्ञापन
ननखड़ी में स्कूल बस का निरीक्षण करते डीएसपी नरेश शर्मा। संवाद
विज्ञापन
.स्कूल मॉनीटरिंग कमेटी ने ननखड़ी में बसों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


.बस संचालकों को जल्द सुरक्षा के उपाय पूरे करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
ननखड़ी में सोमवार को उपमंडल स्तरीय स्कूल मॉनीटरिंग कमेटी ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल छह बसों का निरीक्षण किया। इनमें से तीन बसों में एक्सपायर फायर सिलिंडर मिले। साथ ही जीपीएस भी काम नहीं कर रहा था। डीएसपी नरेश शर्मा की अध्यक्षता में बसों का निरीक्षण किया गया। स्कूल मॉनीटरिंग कमेटी के सचिव जसपाल सिंह नेगी और क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर ने छह स्कूल बसों में सुरक्षा उपकरण, व्यवस्था और दस्तावेजों की जांच की। तीन स्कूल बसों में एक्सपायर फायर सिलिंडर मिले और जीपीएस में खराबी पाई गई। कमेटी ने बस संचालकों को जल्द सुरक्षा उपाय पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने चालकों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने बैठने की व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की। जांच में अधिकांश बसें सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गईं। कमेटी के सचिव जसपाल सिंह नेगी ने स्कूल बस चालकों को नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बसों के रखरखाव की जांच करें। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी उद्देश्य से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने सभी स्कूलों से आग्रह किया कि बसों की नियमित जांच और आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

ननखड़ी में स्कूल बस का निरीक्षण करते डीएसपी नरेश शर्मा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें