फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती की जानकारी दी

विज्ञापन
किन्नौर की छोटा कंबा पंचायत में आयोजित ​शिविर में उप​स्थित महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। निचार उपमंडल की दुर्गम छोटा कंबा पंचायत में बुधवार को एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने स्थानीय लोगों और ग्रामीण महिलाओं को कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर दिया। नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। कीटों से फसलों को बचाने के लिए प्रभावी प्रबंधन सिखाया गया। सरकारी योजनाओं से महिलाओं को वित्तीय सहायता की जानकारी मिली। इन प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शिविर में कृषि, आतमा परियोजना, पशुपालन और उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के तरीकों और नवीन तकनीकों पर प्रकाश डाला। किसानों को कीट प्रबंधन और कीटनाशकों के स्प्रे शेड्यूल की जानकारी दी गई। साथ ही, प्रदेश सरकार की वित्तीय अनुदान सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें