फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुनील ठाकुर सचिव और रेखा कुमारी चुनीं उपाध्यक्ष

विज्ञापन
सुनील ठाकुर को चुना भाजपा किसान मोर्चा सराहन मंडल सचिव। स्रोत : मोर्चा
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा सराहन मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सराहन मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। किसान मोर्चा सराहन मंडल के अध्यक्ष यशपाल झाई ने किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप रोल्टा, हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी और सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह से चर्चा के बाद नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इनमें उपमंडल रामपुर के करतोट गांव के सुनील ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरपारा गांव की रेखा कुमारी को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशपाल झाई ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ केंद्र और प्रदेश स्तर पर भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

सुनील ठाकुर को चुना भाजपा किसान मोर्चा सराहन मंडल सचिव। स्रोत : मोर्चा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें