चौपाल( रोहड़ू)। चौपाल में महिला बाल विकास विभाग ने एसडीएम सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता एसडीएम हेमचंद वर्मा ने की। इस कार्यक्रम में मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। एसडीएम हेम चंद वर्मा ने महिलाओं को जल संरक्षण पर भी जागरूक किया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी आशा तोमर और बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहे।