रिकांगपिओ में आयोजित से ब दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी
कल्पा के वीआरएस फार्म में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा के वीआरएस फार्म में एप्पल डे पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर एवं शार्बो क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण स्टेशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 41 किस्मों के सेब की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि जिला किन्नौर के एसी टू डीसी ओम प्रकाश यादव मौजूद रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों-बागवानों के तकनीकी ज्ञान की सराहना की। उन्होंने बागवानों को पारंपरिक तकनीकों के साथ एचडीपी अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों-बागवानों को जागरूक किया। केवीके प्रमुख डॉ. प्रमोद शर्मा ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और एचडीपी के आर्थिक लाभ बताए। जिला कृषि अधिकारी राकेश धीमान ने कृषि योजनाओं और अनुदान का लाभ उठाने की सलाह दी। डॉ. दीपिका नेगी ने तापीय फलों की उत्पादन तकनीक साझा की। लिप्पा के प्रगतिशील किसान राम सिंह नेगी ने प्राकृतिक खेती से मिट्टी उर्वरता और स्वास्थ्य लाभ पर बल दिया, कर्मा दाचुम ने चूहों से पेड़ बचाने की जीआई शीट तकनीक बताई। कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. अरुण कुमार ने सभी का आभार जताया।