फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्याम सिंह पंवार को अध्यक्ष और भगत राम चौहान बनाया उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मालत-जुबली-कोठी-आहनोग विकास मंच की कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संववाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)।
मालत-जुबली-कोठी-आहनोग विकास मंच समिति की बैठक विजट महादेव मंदिर परिसर में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्याम सिंह पंवार को अध्यक्ष चुना गया। भगत राम चौहान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विनय कुमार भागटा को सचिव और मान सिंह झांटा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त गोपाल भागटा, पदम सिंह दीपटा, दिनेश पंवार और भगत पंवार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में मंच से जुड़ी तीनों पंचायतों मालत, जुबली और आहनोग के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पंचायतों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और क्षेत्र के विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों के संरक्षण सहित विभिन्न सार्वजनिक विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तीनों पंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में करीब 100 लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र के सामूहिक विकास के लिए मंच के माध्यम से मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने आपसी सहयोग और एकजुटता से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें