फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बड़ोग में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच 22 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये और उपविजेता को मिलेगा 55,555 रुपये का नकद पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। नवयुवक मंडल बड़ोग की ओर से पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 का आयोजन 22 नवंबर से किया जा रहा है। नशा छोड़ो-खेल खेलो अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी तैयारियों में जुट गई है। प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कुलदीप चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आगामी रूपरेखा तैयार की गई। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 55,555 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को 5,100 रुपये, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 2,500 रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को 2,500 रुपये, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 2,100 रुपये और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान दिनेश चौहान, सचिव दीवान चौहान, कोषाध्यक्ष सुंदर चौहान, सलाहकार विजय चौहान, वीरू चौहान, नितीश खिमटा और सुरजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें