रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए नगर निकायों में कार्यकारी अधिकारियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज में रविवार को आयोजित परीक्षा में 443 में से 281 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कार्यकारी अधिकारी परीक्षा के दौरान पीजी कॉलेज में दो सेंटर बनाए गए। एक सेंटर में प्रोफेसर डॉ. हीरचंद्र नेगी को अधीक्षक और दूसरे में प्रोफेसर डॉ. रामलाल नेगी को सेंटर अधीक्षक नियुक्त किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल में आने की अनुमति दी गई। उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर में कॉलेज में 281 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
संवाद