फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस की परीक्षा केंद्र में नकल करते छह लोग धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। एसओएस की परीक्षा में एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरांह और नेरवा में औचक निरीक्षण कर छह परीक्षार्थियों को नकल करते धरा है। निरीक्षण के दौरान नेरवा परीक्षा केंद्र में एसओएस की परीक्षा दसवीं और आठवीं की हिंदी विषय की एवं जमा दो कक्षा के राजनितिक शास्त्र की परीक्षा में छह छात्रों को नकल करते पकड़ा। पकडे़ गए छात्रों के खिलाफ मामला बना कर शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर पहुंचे 15 परीक्षार्थियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। एसडीएम ने परीक्षा में ड्यूटी दे रहे अधीक्षक एवं अन्य स्टाफ को सख्त हिदायत दी कि परीक्षाओं को पारदर्शी रूप से संपन्न करवाएं। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के बावजूद नकल को अंजाम दिया जा रहा है। शिकायत पर करवाई करते हुए विशेष उड़नदस्ते का गठन कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने समस्त परीक्षा केंद्रों में तैनात अधीक्षकों और अन्य स्टाफ को चेतावनी दी है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखें। नकल जैसी गतिविधियों पर सख्त रवैया अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें