फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर और रामपुर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी पटवारी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ/रामपुर। जनजातीय जिला किन्नौर में पटवारी के 19 पदों के लिए 2880 परीक्षाथियों ने 21 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दी। जिला किन्नौर में 19 पदों के लिए 3721 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 105 आवेदन किसी कारण वश निरस्त किए गए। विभाग ने 3616 अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, लेकिन रविवार को आयोजित परीक्षा में 2880 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 736 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। किन्नौर में 19 पदों में से 5 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अनुसूचित जनजाति, एक पद सामान्य वर्ग और 2 पद सामान्य वर्ग के आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। जिला किन्नौर के 21 स्कूलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। इन परीक्षा केंद्रों में 21 सेंटर सुपरिंटेंडेंट, 21 डीपीटी सुपरिंटेंडेंट और 25 पुलिस जवान के साथ 2 उप पुलिस अधीक्षक किन्नौर विपिन कुमार और अमर सिंह तैनात रहे। जिला प्रशासन किन्नौर ने परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिला नोडल अधिकारी अविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा का आयोजन हुआ है। वहीं, रामपुर उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में हजारों अभ्यर्थियों ने पटवारी की परीक्षा में भाग लिया। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि उपमंडल में परीक्षार्थियों के लिए 22 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। उपमंडल में पांच हजार अभ्यर्थियों में से 4100 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 तक परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें