फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मतदाता जागरूकता के लिए निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 16 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
. विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग
विज्ञापन

. दोनों प्रतियोगिताओं से 10-10 प्रतिभागियों का होगा जिला स्तर के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और मतदाता जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 नवंबर को निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये प्रतियोगिताएं पूर्वाह्न 11:00 बजे रामपुर कॉलेज में होंगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और मूल्यांकन के लिए विधानसभा क्षेत्र स्तर पर समिति गठित की गई है। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को शुद्ध मतदाता सूची का महत्व और मतदान का महत्व विषयों में से किसी एक पर निबंध लिखना होगा। इसके लिए 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए 500 से 800 और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए 800 से 1200 शब्दों की सीमा तय की गई है। विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी या राज्य की आधिकारिक भाषा में निबंध लिख सकेंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान और मतगणना से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में अलग-अलग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10-10 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की मौलिकता और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा। नकल अथवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की सहायता से तैयार प्रविष्टियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयकों से विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें