फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खरगा स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिया रोजगार का प्रशिक्षण

विज्ञापन
खरगा स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बिथल का शैक्षणिक भ्रमण। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रशिक्षण के तहत कोल्ड स्टोर, कंप्यूटर और बागवानी की सीखी तकनीक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रदेश के स्कूलों में दी जा रही व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षा के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकें। इसी के चलते खरगा स्कूल के छात्र-छात्राओं को कोल्ड स्टोर, कंप्यूटर और आधुनिक बागवानी की तकनीकों से अवगत करवाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा के विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के वोकेशनल शिक्षा आईटी और एग्रीकल्चर के 49 छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के वोकेशनल अध्यापक लव कुमार और सुनंदा नेगी ने इस रोजगार प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का आयोजन कोल्ड स्टोर आधारित बिथल ने किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 12 फरवरी तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के बारे में जागरूक करना और नई टेक्नोलॉजी को सीखना था। इस प्रशिक्षण में शारीरिक अध्यापक बलदेव नेगी, डीपी संतोष कुमार और कंप्यूटर अध्यापिका प्रतिभा नेगी ने भी भाग लिया। संस्था के मुख्य प्रबंधक मंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को नई तकनीकी के साथ-साथ जीवन में किस तरह से संघर्ष करना है, को लेकर प्रेरित किया। साथ ही प्रशिक्षक डॉ. विकास और सॉफ्टवेयर इंजीनियर यादव ने प्रशिक्षण में बच्चों को कंप्यूटर और बागवानी की नई तकनीक से जुड़ी जानकारी दी। स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजीता शौनक ने भी इस रोजगार प्रशिक्षण में भाग लिया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें