हिमालया फाउंडेशन और लघु उद्योग संघ करेगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। हिमालया जनकल्याण समिति बद्दी और लघु उद्योग संघ जिला कुल्लू के निरमंड और आनी में रोजगार मेले का आयोजन करेगा। बद्दी में मिशन रोजगार हिमाचल के प्रांत संयोजक डॉ. रणेश राणा की अध्यक्षता में हुई संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया। हिमालया एनजीओ की उपाध्यक्ष डिंपल परमार और नरेश भारद्वाज ने बताया कि निरमंड में 30 और आनी में 31 मार्च को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में शिक्षित, अल्प शिक्षित, डिप्लोमा धारक और आईटीआई शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। युवाओं का साक्षात्कार लेकर योग्यतानुसार रोजगार दिलाया जाएगा। रोजगार मेले में कई कंपनियां आएंगी। इनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉस्मेटिक, सिक्योरिटी, टेलीकॉलिंग और फूड शामिल हैं। बद्दी में कार्यरत जिला कुल्लू के आनी निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता नरेश भारद्वाज ने कहा कि कि आज कल के युवा नौकरी के अभाव में नशे की चपेट में आ रहें हैं। इस मेले से उनको एक अच्छा मैसेज जाएगा कि वे घर से निकल कर शहर की तरफ कंपनी में प्राइवेट नौकरी भी कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं।