फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाले गए मोटिवेटर दूसरे विभागों में हों समायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश मध्य हिमाचल जलागम विकास परियोजना से निकाले गए मोटिवेटर दो साल से ठोकरें खाने को मजबूर हैं। मोटिवेटरों ने दस साल तक पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन इसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। दो साल से इन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। इन संगठन सहायिकाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर बुशहर जलागम विकास मंडल रामपुर, आनी, कुमारसैन, चिड़गांव और रोहड़ू का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और उन्हें किसी अन्य परियोजना में समायोजित करने की गुहार लगाई। निमी देवी, कुसमु, प्रभा देवी, रीना, नीतु, काकी, सुनिता, गीता, मीरा, रचना और बबीता ने कहा कि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अवगत करवाया गया। वर्ष 2006 से पंचायतों के विकास कार्यों के लिए ये मोटिवेटर सेवाएं दे रहे थे, लेकिन मार्च 2017 में परियोजना का कार्यकाल पूरा होने के बाद इन्हें बाहर कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से उन्हें किसी अन्य परियोजना में समायोजित करने की मांग की। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी मोटिवेटरों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई। वहीं कई बार भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी इस मामले को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द मोटिवेटरों को किसी अन्य परियोजनाओं में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें