चौपाल में आयोजित चुनावी रिहर्सल में मौजूद कर्मचारी, अधिकारी। संवाद
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कर्मचारियों को अभ्यास करवाया। रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। बैठक के दौरान कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतपत्रों की गिनती, मतदान सामग्री के सही उपयोग और चुनाव ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चुनाव संबंधी सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन सुनिश्चित बनाएं। इस अवसर पर बीडीओ विनीत ठाकुर ने कर्मचारियों को पंचायत चुनाव के लिए गठित की जाने वाली पोलिंग पार्टियों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कंप्यूटर शिक्षक दीप राम चौहान ने भी पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की।
चौपाल में आयोजित चुनावी रिहर्सल में मौजूद कर्मचारी, अधिकारी। संवाद