फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग, सैंज और मतियाना विद्युत उपमंडल में बिजली रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। विद्युत मंडल ठियोग में बिजली की लाइनों का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते ठियोेग, सैंज और मतियाना उपमंडलों में 26, 27 और 28 मई को बिजली बंद रहेगी। 26 मई को ठियोग विद्युत उपमंडल के धरेच फीडर के तहत आने वाले गांवों में बिजली बाधित रहेगी। 27 मई को फागू फीडर के तहत आने वाली पंचायतों, सैंज विद्युत उपमंडल के तहत ठियोग नगर स्टेज 2 के अलावा बगैण, खार, देवठी पराला, मतियाना विद्युत उपमंडल के करयाली, बनाड़घाटी, जदेवग, श्रीवन, हलाई और आसपास बिजली ठप रहेगी। 28 मई को सैंज के माईपुल, धगाली बलग, नमाणा, घूंड, मतियाना उपमंडल में महोग, शड़ी, चमरौत और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 से लेकर 5:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल ठियोग भस्कर नंद शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें