रिकांगपिओ (किन्नौर)। 22 केवी निचार फीडर में मरम्मत कार्य के चलते 18 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण निचार, नगानी, ग्रादे, पूजे, ग्रांगे, काष्पो, बारो, बारो कंडे और संपूर्ण निचार फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल भावानगर शिशुपाल ने लोगों से विद्युत आपूर्ति की असुविधा के लिए चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।