रामपुर बुशहर। विद्युत अनुभाग नीरथ के तहत 21 मई को पेड़ों की काट-छांट और जाहू नाला में क्षतिग्रस्त 22 केवी जिओ स्विच को बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से अपराह्न करीब 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान गांव नीरथ में होटल सी/स्क्वायर से पीएनबी बैंक तक, इसके अतिरिक्त कुड़ीधार, भद्राश, दत्तनगर और निरसू क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल तकलेच के सहायक अभियंता पीएस खोजान ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित अवधि के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें।