निरमंड (कुल्लू)। बर्फबारी के कारण निरमंड की चायल पंचायत के ऊपरी गांव में दो दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई है। सगोफा, बसवारी, जरोत और भगीर गांव में भारी बर्फबारी से विद्युत आपूर्ति दो दिन बाद बहाल हुई। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से विद्युत लाइन की मरम्मत की। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के साथ मिलकर बिजली बहाल करने में विशेष योगदान दिया।