फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्युत कर्मियों ने लंबित बिलों के भुगतान की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ जुबल कोटखाई इकाई की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ जुबल कोटखाई इकाई की बैठक सोमवार को संघ के प्रधान रोशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई अहम मांगों पर चर्चा हुई। बैठक में चर्चा की गई कि एक साल से कर्मचारियों के लंबित पड़े विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान किया जाए। इसमें ओवर टाइम, मोबाइल भत्ता, टीए बिल, मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। 22 केवी कंट्रोल प्वाइंट कुपडी नाला में शौचालय न होने के कारण कर्मचारियों को खुले में शौच जाना पड़ता है। जल्द ही शौचालय का निर्माण किया जाए। लाइनों की मरम्मत के लिए बढ़िया क्वालिटी का सामान उपलब्ध करवाया जाए। जुब्बल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले तकनीकी कर्मचारी जो पहचान पत्र से वंचित रह गए हैं उन्हें जल्द ही पहचान पत्र मुहैया करवाए जाएं। कर्मचारियों की कमियों को पूरा करने के लिए विभाग जल्द से जल्द नई भर्तियां करे। कंट्रोल प्वाइंटों में खराब पड़ी लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। इसके अतिरिक्त कई मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें