फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-आहार रूट पर इलेक्ट्रिक बस शुरू, ग्रामीणों में खुशी

विज्ञापन
रामपुर–आहार रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
विज्ञापन
कई पंचायतों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, विद्यार्थियों और कर्मियों के लिए राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रामपुर डिपो ने रामपुर-कचीनघाटी-आहार रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। नई बस के संचालन से इस रूट से जुड़ी कई पंचायतों के लोगों में खुशी है। यात्रियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस से आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिलेगी। इस बस सेवा से कांगल, कोटीघाट, मोगड़ा, जंजैली, मलेंडी, शिवान, बड़ागांव, भरेड़ी और जार समेत आसपास की पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों से प्रतिदिन विद्यार्थी, कर्मचारी और अन्य यात्री रामपुर की ओर आवाजाही करते हैं। विशेषकर, स्कूल और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए यह बस सुविधाजनक साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने निगम की पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी बस सेवाओं के विस्तार की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। आहार से रामपुर की ओर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस में सफर करने वाले ओमप्रकाश कश्यप पहले यात्री बने। उन्होंने नई बस सेवा को यात्रियों के लिए सुविधाजनक बताया। ग्रामीणों ने मांग की कि भविष्य में अन्य ग्रामीण रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाए ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें