फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति जुब्बल की अध्यक्ष चुनीं कमलेश झगटा और लोकपाल उपाध्यक्ष

विज्ञापन
कमलेश झगटा अध्यक्षा, लोकपाल चुने गए पंचायत समिति जुब्बल के उपाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। पंचायत समिति जुब्बल में वीरवार को चुनाव करवाए गए। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में चुनाव हुए। इस दौरान पंचायत समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। रांवी वार्ड नंबर-15 से पंचायत समिति सदस्य कमलेश झगटा को निर्विरोध अध्यक्ष और शिल्ली वार्ड नंबर- 1 से नवनिर्वाचित सदस्य लोकपाल को उपाध्यक्ष चुना गया। पंचायत समिति जुब्बल के कुल 15 वार्डों में कांग्रेस समर्थित सदस्य जीतकर आए थे। इस कारण जुब्बल में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर कोई खींचतान नहीं रही। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुना। वीरवार को दोपहर बाद पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्य मौजूद रहे। बिना किसी चुनाव के कमलेश झगटा को अध्यक्ष व लोकपाल को उपाध्यक्ष चुना गया। एसडीएम गुरमीत नेगी ने दोनों को नियुक्ति पत्र देकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें