फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी कर्मी निर्वाचन कार्य को निष्पक्षता और जिम्मेदारी से करवाएं संपन्न : हर्ष अमरेंद्र

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में चुनाव कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद चुनाव कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनाव को लेकर मतदान दलों का दूसरा प्रशिक्षण पूरा
विज्ञापन

एसडीएम ने पीठासीन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण रामपुर कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। प्रशिक्षण में कुल 94 पोलिंग पार्टियों और 13 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कर्मियों को निर्देश दिए कि चुनावी कर्मी निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी से संपन्न करवाएं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विकास खंड रामपुर में 39 पंचायतों, तीन जिला परिषद और 19 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में 13-13 पंचायतों को शामिल किया गया है। विकास खंड रामपुर में पंचायतीराज चुनाव में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी 22 मई को खंड विकास अधिकारी कार्यालय रामपुर में अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं, चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 मई को उनके संबंधित चुनाव क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा और कार्यकारी खंड विकास अधिकारी रामपुर चमन लाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें