रामपुर बुशहर। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ खंड निरमंड के चुनाव शनिवार को तेज राम शर्मा अधीक्षक ग्रेड दो कार्यालय उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग कुल्लू की अध्यक्षता में हुए। चुनावों में निरमंड खंड के 60 कर्मचारियों सहित 20 मल्टी टास्क वर्करों ने भाग लिया। रोशन लाल जोशी अधीक्षक ग्रेड दो राजकीय महाविद्यालय निरमंड को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बालमुकुंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवीजा को उपाध्यक्ष, राम सिंह को महासचिव, भूपेंद्र को संयुक्त सचिव, हिमांशु भार्गव को प्रेस सचिव, उर्मिला देवी, शंकरू देवी और केवल राम को उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, मेलाराम को संगठन सचिव, लूदर चंद को कानूनी सलाहकार चुना गया। इसके अलावा निहाल सिंह, प्यारेलाल और बृजलाल को सदस्य बनाया गया। कुल्लू से आए चुनाव पर्यवेक्षक तेज राम शर्मा ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।