फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 27 जून को होगा नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जून को होगा नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव
विज्ञापन

. बराबरी के समीकरण से बढ़ी दिलचस्पी, राजनीतिक सरगर्मियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव अब 27 जून को शाम 4:00 बजे नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को प्रस्तावित चुनाव आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण नहीं हो सका था। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता ने नई तिथि निर्धारित करते हुए सभी सात पार्षदों को नोटिस जारी कर दिया है। नगर परिषद ठियोग में कुल सात पार्षद हैं, जिनमें चार भाजपा समर्थित और तीन कांग्रेस समर्थित पार्षद शामिल हैं। इस बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव को रोचक बनाने वाला सबसे बड़ा पहलू यह है कि ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भी मतदान में भाग लेने की घोषणा की है। विधायक के मतदान करने की स्थिति में कांग्रेस का मतबल चार तक पहुंच जाएगा, जबकि भाजपा के पास पहले से ही चार मत हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के मत बराबर होने की संभावना बन रही है। यदि मतदान के दौरान दोनों पक्षों को समान मत प्राप्त होते हैं, तो हिमाचल प्रदेश नगर निकाय चुनाव नियमों के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला पर्ची (लॉटरी) के माध्यम से किया जाएगा। ऐसी स्थिति में चुनावी गणित से अधिक भाग्य की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। अब 27 जून को होने वाले चुनाव पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर परिषद ठियोग की कमान किसके हाथों में जाती है और किसके पक्ष में राजयोग खुलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें