नित्थर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में तीन महीनों से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। वृद्ध लोग हर रोज डाकखानों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। स्थानीय बुजुर्ग राम सिंह और नूरम चंद श्याम लाल का कहना है कि इस महंगाई में हम इतनी कम पेंशन में कैसे गुजारा करेंगे और उसकी अदायगी भी सरकार से नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। तहसील कल्याण अधिकारी निरमंड देवेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक हमारे पास सरकार की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। जल्द पेंशन मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि ये केवल आनी विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अभी तक बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली है। संवाद