रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरपारा के 8 छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें 2 छात्र और 6 छात्राएं शामिल हैं। वॉलीबॉल में सुप्रिया, रितिका और खो-खो में प्रणिता, अदिति और सानिया का चयन हुआ है। कबड्डी में वर्तिका, छात्र वर्ग वॉलीबॉल में गुरप्रीत और यतीश शामिल हैं। छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। अंडर-14 जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन पदम स्कूल रामपुर में किया गया है। वहीं, दो छात्र जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जल्द करेंगे। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और विशेष रूप से डीपीई दुर्गा प्रसाद को जाता है।