फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी सिविल अस्पताल में छह करोड़ से बनेंगे आठ आवासीय सेट

विज्ञापन
आनी में निर्माणाधीन नया सिविल अस्पताल भवन। संवाद
विज्ञापन
चिकित्सकों के लिए जल्द ही आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी सिविल अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के लिए जल्द ही आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए टाइप-3 और टाइप-4 श्रेणी के कुल आठ आवासीय सेट बनाए जाएंगे। विभाग ने इस परियोजना के लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अस्पताल परिसर में टाइप-3 और टाइप-4 श्रेणी के चार-चार आवासीय सेट बनेंगे। इस प्रकार कुल आठ आवासीय सेटों का निर्माण होगा। इन आवासीय सेटों के लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। आवास निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर आगामी कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। यह सुविधा अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को परिसर के पास ही रहने में मदद करेगी। आनी के बीएमओ भागवत मेहता ने बताया कि करीब 66 करोड़ रुपये की लागत से नया अस्पताल भवन बन रहा है। इसका निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। भवन निर्माण की पहली किस्त के तौर पर करीब 15 करोड़ 60 लाख रुपये का बजट उपलब्ध हुआ था। इस राशि के तहत करवाए गए कार्य का टेंडर बीएसएनएल के माध्यम से पूरा हो चुका है। आगामी बजट मिलने के बाद अस्पताल भवन से संबंधित अगला निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधा का मुख्य उद्देश्य उन्हें अस्पताल परिसर के पास ही आवास उपलब्ध करवाना है। इससे चिकित्सकों को आवागमन में आसानी होगी। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। यह पहल अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें