फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
रामपुर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर प्रधान पद के लिए नामांकन भरते ओम प्रकाश। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
प्रधान और महासचिव पद पर आमने-सामने मुकाबला, चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के आसार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन रामपुर के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अपराह्न तीन बजे नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने तक यूनियन के विभिन्न पदों के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से इन दोनों पदों पर सीधा मुकाबला तय हो गया है। प्रधान पद के लिए ओम प्रकाश और गोपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। महासचिव पद के लिए मस्त राम और कालीचरण आमने-सामने होंगे। उपप्रधान पद के लिए अरुण रस्तोगी, सह सचिव पद के लिए विजय जोशी, कोषाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र मेहता और चेयरमैन पद के लिए विश्वनाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह उपप्रधान, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और चेयरमैन पद पर फिलहाल एक-एक प्रत्याशी मैदान में है। यदि इन पदों पर अन्य कोई दावेदार सामने नहीं आता है और नामांकन वापस नहीं लिया जाता, तो इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन सकती है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशी 7 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक यूनियन कार्यालय में उपस्थित होकर अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद 8 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। यूनियन की ओर से सभी प्रत्याशियों से चुनाव कार्यक्रम में निर्धारित तिथियों और समय का पालन करने का आग्रह किया गया है।

रामपुर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर प्रधान पद के लिए नामांकन भरते ओम प्रकाश। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें