रिकांगपिओ (किन्नौर)। कोविड-19 के चलते जो विद्यार्थी सितंबर में स्नातकोत्तर की परीक्षाएं नहीं दे सके थे, उनके लिए कॉलेज प्रबंधन ने एक और मौका दिया है। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने बताया कि कोविड महामारी के कारण किसी भी परिस्थिति के चलते जो विद्यार्थी सितंबर में हुई बीए, बीएससी और बीकॉम छठे सेमेस्टर की स्नातकोत्तर परीक्षाओं सहित शैक्षणिक सत्र 2014-15, 2015-16 व 2017-18 की रिअपियर परीक्षाओं में नहीं बैठ पाए थे, उन्हें परीक्षाएं देने का मौका मिल रहा है। उन्होंने ऐसे उन सभी विद्यार्थियों से जो परीक्षा देना चाहते हैं, वे कॉलेज में 15 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अधिक जानकारी के लिए परीक्षा समन्वयक राजेश नेगी के मोबाइल नंबर 94592 39537 पर भी संपर्क कर सकते हैं।