रामपुर बुशहर। जगातखाना देवभूमि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निर्मला ठाकुर ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया कि अभिभावकों की ओर से उनके बच्चों से प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 6000 रुपये बतौर फीस लिए जा रहे हैं। उन्होंने इस आरोप को सरासर गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ अभिभावक स्कूल का नाम बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिसूचनाओं के आधार पर किसी भी विद्यार्थी के अनुक्रमांक को खारिज नहीं किया जा रहा है। कोविड-19 की विभागीय अधिसूचना के आधार पर बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश की सूचना जारी की गई थी। इसके कारण बच्चों को अगली कक्षा के लिए पंजीकृत किया गया। वहीं, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन मोड का उचित प्रबंध अप्रैल और मई माह के प्रथम सप्ताह में कर दिया था। स्कूल प्रबंधन की ओर से उपमंडल आयुक्त अधिकारी आनी से स्कूल के लिए मान्यता मिलने के आधार पर सभी बच्चों को अगली कक्षा के लिए पंजीकृत किया गया। अभिभावकों की ओर से लगाया गया आरोप गलत है। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग से जांच करने की अपील की है।