रोहड़ू। बीसीए विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरोला, कियारी, देवगढ़ और संथाढ़ी के 60 विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कौशल विकास एवं कार्यस्थल प्रशिक्षण (ओजेटी) विषय पर कार्यशाला की। कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और रोजगार से जुड़े आवश्यक कौशल की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पी.पी. चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल का विशेष महत्व है। समन्वयक डॉ. मोहिंदर ठाकुर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण और कार्यानुभव भी बेहद जरूरी हैं। विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, अनुशासन, समय प्रबंधन, संचार कौशल और रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।