रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से जुब्बल-कोटखाई के दौरे पर रहेंगे। वह 21 अक्तूबर को रांवी पंचायत के ढाडी में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। 22 अक्तूबर को प्रगतिनगर में घुंडा (भरेच) और गुम्मा (प्रगतिनगर) पंचायत में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के भवन में चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। घुंडा-भरेच में पंचायत भवन का शिलान्यास करेंगे। 23 अक्तूबर को देवरी-खनेटी में पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे। 24 अक्तूबर को नंदपुर में पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे। बडियार में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। संवाद