फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएमसी केंद्रों के हालात का जायजा लेते शिक्षा मंत्री : चेतन बरागटा

विज्ञापन
भाजपा आईटी और सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा
विज्ञापन
बोले, सेब बागवानी जैसे संवेदनशील और जीवन आधारित विषय पर मंत्री की चुप्पी चिंता का विषय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बुधवार को कोटखाई के गुम्मा में मौजूद तो रहे, लेकिन केवल पार्टी के औपचारिक कार्यक्रम तक ही सीमित रह गए। जिस क्षेत्र की पहचान सेब बागवानी है, वहीं के बागवानों की जमीनी समस्याओं की समीक्षा करना उन्होंने जरूरी नहीं समझा। मंत्री ने एचपीएमसी केंद्र तक जाकर वहां की स्थिति को जानने तक का प्रयास नहीं किया। यह बात भाजपा आईटी और सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा ने कही। चेतन बरागटा ने कहा कि सेब बागवानों को सर्द रातों में ठिठुरती ठंड के बीच रात 2:00 बजे से एचपीएमसी कार्यालय के बाहर लाइनों में खड़ा होना पड़ा। ऐसी बदहाली और अपमानजनक स्थिति पहले कभी देखने को नहीं मिली। यह सिर्फ अव्यवस्था नहीं, बल्कि बागवानों के प्रति घोर असंवेदनशीलता का प्रमाण है। बुधवार को जुब्बल-कोटखाई के विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कोटखाई तो आए। वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की बैठक भी ली, लेकिन उन्होंने एचपीएमसी केंद्र गुम्मा जाकर स्थिति को जानने तक का प्रयास नहीं किया। अच्छा होता पार्टी की बैठक को छोड़ शिक्षा मंत्री एचपीएमसी के केंद्रों पर जाकर हालात का जायजा लेते। बागवानों से सीधे संवाद करते और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाते, लेकिन यह अवसर भी हर बार की तरह व्यर्थ चला गया। बरागटा ने कहा कि बीते तीन साल से सेब बागवान लगातार समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री बागवानी के सभी मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। सेब बागवानी जैसे संवेदनशील और जीवन आधारित विषय पर लगातार चुप्पी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें