संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में छठीं से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं जल्द होंगी। हालांकि, अभी तक शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी नहीं की है। यहां शिक्षा विभाग परीक्षाओं के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ दिनों में परीक्षाएं शुरू होंगी और परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अगले कक्षा में प्रवेश करेंगे। अभी तक विभाग ने डेट शीट जारी नहीं की है। जल्द डेट शीट जारी होने की भी संभावना है। कक्षा छठीं, सातवीं और आठवीं की परीक्षाओं के लिए विभाग ने पूरी तैयारी की है। प्रारंभिक शिक्षा के उप निदेशक कुलदीप नेगी ने बताया कि अभी डेट शीट जारी नहीं हुई है। डेट शीट जारी होने के बाद तारीख के अनुसार परीक्षाएं करवाई जाएंगी और परीक्षाओं को सीसीटीवी सहित परीक्षा परीक्षक की निगरानी में पारदर्शिता के साथ करवाया जाएगा। फिलहाल, परख 2024 के आयोजनों की तैयारी की जा रही है। इसमें तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे । परख इससे पूर्व वर्ष 2017, 2021 में हुआ था। उसके बाद वर्ष 2024 में 4 दिसंबर को इसका आयोजन किया जाएगा।