रोहड़ू। एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने रविवार को डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर का दौरा किया। विद्यार्थियों के साथ एक जागरूकता एवं प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के साथ शिक्षा का महत्व, विद्यालय जीवन में अनुशासन, सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग, साइबर जागरूकता, कैरियर मार्गदर्शन और अन्य प्रेरणात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।