निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की गड़ेज पंचायत में धरती आभा अभियान को लेकर 27 जून को जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसी दिन ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश बतौर मुख्यातिथि मौजूद होंगी। उपायुक्त ने बताया कि आभा जनभागीदारी अभियान, जागरुकता और लाभ संतृप्ति शिविर कार्यक्रम गड़ेज पंचायत में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी किए हैं। इस दौरान विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा का उद्देश्य धरती आभा अभियान के अंतर्गत समुदाय को जागरूक करना, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।