फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल के शिक्षकों ने पहनी वर्दी

विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में नए ड्रेस कोड में नजर आए ​शिक्षक। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से सीबीएसई विद्यालयों के लिए निर्धारित वर्दी पहनकर एकरूपता और अनुशासन का संदेश दिया। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि नई वर्दी का उद्देश्य शिक्षकों के बीच एकरूपता, अनुशासन और विद्यालय की विशिष्ट पहचान को बढ़ावा देना है। शिक्षकों की एक जैसी वर्दी से विद्यालय में सामूहिकता और एकजुटता की भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। विद्यालय ने इस पहल को शिक्षा व्यवस्था में एक नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए शिक्षकों की एकजुटता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें